'एनिमल' की सफलता ने सभी को चौंका दिया है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' की कहानी से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय तक की चारों तरफ खूब तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म में सभी कलाकारों के साथ-साथ तृप्ति डिमरी की भी खूब तारीफ हो रही है। अपने अभिनय के चलते अभिनेत्री ने लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए न केवल उन्हें नेशनल क्रश बोला गया, बल्कि रणबीर के साथ बोल्ड सीन ने भी सबका ध्यान खींचा। इन सबके बीच अफवाहों का बाजार गरम है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में काम करने के लिए तैयार हैं। इन खबरों पर तृप्ति ने रिएक्ट किया है।