फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Review: 'ड्रीमगर्ल' के ट्रेलर में छा गए आयुष्मान खुराना, पूजा बनकर ऐसे लूटी महफिल

Mon, 12 Aug 2019 06:19 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल रिव्यू: ड्रीमगर्ल (ट्रेलर)
कलाकार: आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, अनु कपूर, विजय राज, राजेश शर्मा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी आदि।
निर्देशक: राज शांडिल्य
निर्माता: एकता कपूर
 
छोटे परदे पर कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो लिखते रहे राज शांडिल्य फिल्म डायरेक्टर बन गए हैं। और, अपनी पहली ही फिल्म में छप्पर फाड़ कॉमेडी लेकर आ गए हैं। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म ड्रीमगर्ल का ट्रेलर इतना कमाल है कि आपको इसे बार बार देखने का मन करेगा और इसकी वजह हैं आयुष्मान खुराना।
विज्ञापन

2 of 4
ayushmann khurrana dream girl - फोटो : Twitter
छोटे परदे पर कानपुर वाले खुरानाज शो खतरनाक तरीके से फ्लॉप हुआ लेकिन चंडीगढ़ वाले खुराना की पिक्चरें सरपट दौड़ रही हैं। पिछले साल वाली फिल्म बधाई हो को नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है। खुद खुराना को भी फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। कतई ड्रामेबाज इस लड़के का नया ड्रामा है, मथुरा वाली ड्रीम गर्ल।

पढ़े: आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे
विज्ञापन

3 of 4
dream girl trailer launch event - फोटो : social media
बेरोजगारी आजकल युवाओं से क्या क्या करवा रही है, जेई पे बेस्ड है ड्रीमगर्ल। विकी डोनर के बाद अनु कपूर और आयुष्मान की जोड़ी भी परदे पर लौट रही है बाप-बेटा बनकर। छोटे शहरों की कहानियों की बलिहारी है कि आयुष्मान खुराना की लॉटरी में लॉटरी निकले जा रही है। आवाज बदलकर बातें करते आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर में ही दिल जीत लिया है। पूजा के चर्चे गली गली हैं। शहर का दरोगा उस पर फिदा है। गली मोहल्ले के छोकरे भी फिदा हैं और साथ में एक लड़की का एंगल भी बिल्कुल सेट दिख रहा है। 

पढ़ें: आयुष्मान खुराना के फैंस को 'बधाई हो', प्रोड्यूसर्स ने किया 'बधाई हो 2' बनाने का एलान
विज्ञापन

4 of 4
dream girl trailer launch event - फोटो : social media
निर्माण डी सिंग के साथ मिलकर राज शांडिल्य ने कमाल के वनलाइनर लिखे हैं। एकता कपूर ने जजमेंटल है क्या और जबरिया जोड़ी में जो गवाया है, वह ड्रीमगर्ल से उन्हें वापस मिलता दिख रहा है। महीने भर बाद रिलीज होने जा रही ड्रीम गर्ल की बोहनी बहुत बढ़िया हुई है। मथुरा के लोगों की सपनों की रानी बन चुकी ड्रीम गर्ल का इंतजार अब पूरा भारत बेसब्री से करने वाला है।




पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट की यह कविता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें