फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के बाद बॉलीवुड से क्यों दूर हैं शाहरुख? किंग खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 12 Aug 2019 06:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान को उनके फैंस लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नहीं दिखने के चलते मिस करने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्मों में वापसी के लिए हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे थे। ऐसे में अब शाहरुख ने अपने मन की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 7
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल शाहरुख खान के फैंस लंबे वक्त से किंग ऑफ रोमांस की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पिछले एक साल से करीब 10 फिल्मों से शाहरुख का नाम जोड़ा गया लेकिन इस बारे में कोई भी कंफरमेशन सामने नहीं आया।

पढ़ें: गौरी खान की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर शाहरुख ने दिया ये मजेदार कैप्शन, खुश हो जाएंगी पत्नी
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शाहरुख ने एक एक्शन फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है। शाहरुख ने राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'मैंने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं कई सारी कहानियां सुन रहा हूं पर मुझे लगता है कि वे मेरे लिए नहीं लिखी गई हैं। मैं खुद को पहचान नहीं पा रहा हूं। इस वक्त मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं जिसमें ढ़ेर सारा फन हो।'

पढ़े: कभी MMS वायरल तो कभी अबराम को बताया बेटा, इन विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख के बेटे आर्यन

4 of 7
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
इसके आगे शाहरुख ने कहा- 'मैं दुश्मनों से भिड़ना चाहता हूं और बेहतरीन वन लाइनर्स बोलना चाहता हूं पर मैंने इस बारे में भी कोई कदम नहीं उठाया है। उससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि कोई भी राइटर मेरे लिए ऐसे किरदार लिखता ही नहीं हैं।'

पढ़ें: फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए कार से बाहर निकल आए शाहरुख खान, यूजर्स बोले- 'माशाअल्लाह'
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
शाहरुख ने आगे बात करते हुए कहा- 'वैसे जब मैं कोई फिल्म कर रहा होता हूं तो अपनी दूसरी फिल्म पर भी काम करता रहता हूं पर इन दिनों मेरे पास कोई फिल्म नहीं है। न ही कोई फिल्ममेकर मुझे कोई अच्छी फिल्म ऑफर कर रहा है। वहीं जब भी मैं ट्विटर पर जाता हूं तो देखता हूं अफवाह चल रही है कि मैं अपनी अगली फिल्म अपने बर्थडे पर अनाउंस करूंगा। इन अफवाहों में तो मैं उतनी फिल्में कर चुका हूं जितनी मैंने रियल में नहीं की।' 

पढ़ें: 'जीरो' फ्लॉप होते ही फूंक-फूंक कर कदम रख रहे शाहरुख, खरीदे इस वेब सीरीज के राइट्स
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कमबैक के प्लेटफॉर्म के सवाल पर शाहरुख ने कहा- ‘मुझे अब तक कुछ भी ऑफर नहीं किया गया है। मैं एक टीवी एक्टर हूं। मेरे लिए प्लेटफॉर्म मायने नहीं रखता। मैं वो ही करना पसंद करूंगा जो करने में मुझे मजा आए। फिर चाहे वह फिल्म हो या वेब शो।’

पढ़ें: मालदीव से सामने आई शाहरुख खान की बेटी की अनदेखी तस्वीरें, शॉर्ट्स में ग्लैमरस लग रहीं सुहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
शाहरुख के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही डेविड लैटरमैन के शो में नजर आएंगे। इसके अलावा वो इमरान हाशमी स्टारर वेब शो बार्ड ऑफ ब्लड प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बॉबी देओल स्टारर क्लास ऑफ 83 भी प्रोड्यूस करेंगे और टीवी पर टेड टॉक्स का दूसरा सीजन लेकर आएंगे।

पढ़ें: शाहरुख खान का घर 'मन्नत' अंदर से बिल्कुल 'जन्नत', पहली बार देखें आलीशान बंगले की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें