फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सायरा बानो और सिद्धार्थ शुक्ला मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ

Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ( Saira Banu) की तबीयत ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि  सायरा बानो की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। जिसके बाद उन्हें आईसीयू भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले ही उन्हें लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ था। सायरा 77 साल की हैं और अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह सदमे में थी। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि रक्तचाप की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Saira Banu: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सायरा बानो, कई दिनों से थीं आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन

2 of 5
विद्युत जामवाल, नंदिता माहतानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की गलियों में अक्सर प्रेम मोहब्बत के किस्से चर्चा में आ जाते हैं। फैंस भी अपने सेलेब्स को प्यार के बंधन में जुड़ते और सितारों को शादी करता देख बहुत खुश होते हैं। हाल में में ऐसी खबरें सामने आई है कि इंडस्ट्री के दमदार एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से चुपचाप सगाई कर ली है। दरअसल विद्युत और नंदिता हाल ही में ताजमहल पर स्पॉट किए गए। उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।


चर्चा: विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता संग कर ली चोरी छिपे सगाई? नेहा धूपिया ने दी बधाई
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने का कारण अचानक निधन हो गया। 3 सितंबर को सिद्धार्थ का ओशिवारा शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत को झटका लगा है और उनके करीबी दोस्त इस बात को अभी भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के सभी कार्यक्रम को कुछ मीडिया हाउसेस ने जिस असंवेदनशीलता के साथ दिखाया उस पर सेलेब्स ने नाराजगी जताई है।


फटकार: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, बोलीं- ये मसाला नहीं है जिसे...

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन दो सितंबर को मुंबई में हो गया। उनके निधन के बाद से ही टीवी जगत शोक में डूबा हुआ है। अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर में बेसुध हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था। वहीं, मुंबई पुलिस ने रविवार को सिद्धार्थ की मौत के मामले में एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है। खबरों की मानें तो कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की मौत में फाउल प्ले होने से नकारा है। डॉक्टरों के अनुसार अभिनेता की मौत एक नेचुरल डेथ है। हालांकि, अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन केमिकलनालिसिस से ये भी साफ हो जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात साबित होने के बाद मुंबई पुलिस इस केस को बंद कर देगी।


Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला मौत मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीना मारिया पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। EOW ने मकोका के तहत आरोपी सुकेश और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। बता दें कि लीना पॉल सुकेश चंदशेखर की पत्नी हैं। बीते दिनों से चर्चा में रहे 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 


धोखाधड़ी मामला: एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल हुईं गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें