फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन और चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी'

Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jayanthi death rumour
सोमवार की सुबह सिने प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी। जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से  80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

दुखद: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अब खबर है कि शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में अब क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ करेगी। इस सिलसिले में अभिनेत्री को समन भेजा गया। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।


Raj Kundra Case: गहना वशिष्ठ के बाद शर्लिन चोपड़ा को क्राइम ब्रांच का समन, एडल्ट वीडियो मामले में होनी है पूछताछ
विज्ञापन

3 of 5
डाइटर ब्रमर - फोटो : social media

टीवी धारावाहिक "होम एंड अवे" में शेन पैरिश का किरदार निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता डाइटर ब्रमर का 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को ब्रमर का शव ग्लेनहेवन के सिडनी में पाया गया था। एनएसडब्ल्यू पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जा सकता है। ब्रूमर के परिवार ने सोमवार को एक बयान में कहा: "हमने शनिवार की सुबह अपने सुंदर, प्रतिभाशाली, मजाकिया और प्यारे डाइटर को खो दिया। उसने हमारे जीवन में एक खाली जगह छोड़ दी है और अब हमारी दुनिया कभी भी पहले जैसी नहीं होगी। हमारे विचार आप सभी के लिए हैं जो उसे जानते थे, उससे प्यार करते थे या वर्षों से उसके साथ काम करते थे।

Dieter Brummer Death: ‘होम एंड अवे’ स्टार डाइटर ब्रमर का निधन, सेवन नेटवर्क ने जताया दुख

4 of 5
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram
मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ और इसका दूसरा पार्ट हर किसी को पसंद आया। सभी ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की। उनके किरदार श्रीकांत को लोगों ने खूब सराहा। लेकिन एक कलाकार ऐसा है जिसे न तो उनका ये किरदार पसंद आया और न ही ये वेब सीरीज। ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि हैं कॉमेडियन सुनील पाल। सुनील पाल की कॉमेडी ने लाखों लोगों का दिल जीता लेकिन अब वो मनोज बाजपेयी को लेकर ऐसी बात कह गए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।


तंज: राज कुंद्रा के बहाने कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी पर साधा निशाना, कहा-ऐसे लोगों से नफरत है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिमी - फोटो : File Photo
पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' समय से पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी। 9 जुलाई को इस फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। सोमवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। इसी दौरान फिल्म को रिलीज करने की घोषणा भी की गई। मजेदार बात यह है कि पिता-बेटी का रोल निभा चुके कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी, इस फिल्म में पति-पत्नी का नाटक करते नजर आ रहे हैं।


Mimi Movie Release: चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी', पंकज त्रिपाठी ने वीडियो साझा कर बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें