फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: किशोर कुमार के बेटे अमित पर भड़के आदित्य नारायण और दीया मिर्जा को करना पड़ा था लिंगभेद का सामना

Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इस वक्त अपने एक एपिसोड की वजह से काफी चर्चा में है। दरअसल, पिछले वीकेंड के एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया और कहा कि सभी ने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के गानों को खराब तरीके से पेश किया। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।


Indian Idol 12: किशोर कुमार के बेटे अमित पर भड़के आदित्य नारायण, कहा- 'अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो...'
विज्ञापन

2 of 5
तमिल एक्टर मारन - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में क्या खास और क्या आम, सभी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मनोरंजन जगत पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिला है। कई सितारे इस खतरनाक बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं तमिल एक्टर मारन का भी कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।


दुखद: तमिल एक्टर मारन का कोरोना से निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर वैकेशन और उसके बाद प्रेग्नेंसी। लेकिन इस सब के बीच दीया एक बार फिर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना भी आसान नहीं है। कई चीजों का सामना करने के बाद कहीं जाकर एक मुकाम हासिल होता है। बीते दिनों भी कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच पर कई अहम खुलासे किए थे। वहीं दीया मिर्जा ने भी हाल ही में एक चौंका देने वाला बड़ा खुलासा किया है।


'रहना है तेरे दिल में' के दौरान दीया मिर्जा को करना पड़ा था लिंगभेद का सामना, अब किया खुलासा

4 of 5
राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी - फोटो : Instagram
हाल ही में अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन हो गया था। राहुल वोहरा लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और वो दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। राहुल ने निधन से एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था और लिखा था कि, 'अगर मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' वहीं उनकी पत्नी ज्योति तिवारी राहुल की मौत के बाद से लगातार भयानक खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि राहुल को हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए थे। इसी बीच उन्होंने एक और दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया है।


राहुल वोहरा की पत्नी का झलका दर्द, बोलीं- 'मेरे पति को तड़पता हुआ छोड़ दिया और झूठ बोलते रहे'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई।  अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बुधवार यानी 12 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल पूछा है।  


KBC 13: राम और कृष्ण पर आधारित है केबीसी का तीसरा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें