फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक काम: हरभजन सिंह ने मरीज के लिए मांगी मदद, सोनू सूद बोले- पहुंच जाएगी

Wed, 12 May 2021 06:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह, सोनू सूद - फोटो : Social media
कोरोना काल में लोगों के लिए सोनू सूद मसीहा बन गए हैं। वह लगातार सभी की मदद करने में जुटे हैं। उनसे जितना बन पड़ रहा है उस हिसाब से वो हर संभव लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अब अभिनेता से आमलोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। हाल ही मैं क्रिकेटर सुरेश रैना के ऑक्सीजन प्लांट वाले ट्वीट पर सोनू ने मदद का भरोसा दिया था। वहीं, अब क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी है, जिसके बाद सोनू ने उन्हें भी सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर कर्नाटक में एक मरीज के लिए रेमिडिसिवर की जरूरत बताते हुए इंजेक्शन की मदद मांगी थी। साथ ही उन्होंने अस्पताल का पता भी दिया था। हरभजन ने लिखा था कि 'एक रेमिडिसिवर इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। ऐश्वर्या फोर्ट के पास बसप्पा अस्पताल। चित्रादुर्गा कर्नाटक।'

विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
इसके तुरंत बाद सोनू सूद ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि 'भज्जी पहुंच जाएगी।' बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद क्रिकेटर सुरेश रैना की आंटी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर चुके हैं। इस काम में सोनू की टीम दिन रात लगी हुई है। वहीं, कुछ सेलेब्स उनके फाउंडेशन की मदद भी कर रहे हैं। पिछले दिनों सारा अली खान की तरफ से दी गई सहायता राशि के लिए अभिनेता ने उनका शुक्रिया और तारीफ की थी।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि अभिनेता ने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। सोनू ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की शॉर्टेज है उसका समाधान मिल जाएगा। सबकुछ समय से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
सोनू ने आगे कहा कि 'हम देख रहे हैं कि लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऐसे ही अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जाएगा बल्कि इसे पूरी तरह से भरकर दिया जाएगा। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि चीजों को सही समय पर किया जाए ताकी हम ज्यादा लोगों को न खोएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें