फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अभिनेत्री जोया राठौर ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप और क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण?

Mon, 02 Aug 2021 12:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा-जोया राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा का मामला हर दिन के साथ और उलझता जा रहा है। इस केस को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक कई मॉडल्स ने सामने आकर इस मामले में अपना बयान दिया है। राज कुंद्रा पर कई आरोप लग रहे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी कहे जा रहे उमेश कामत पर हर दिन नए आरोप लग रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के बाद अब टीवी अभिनेत्री जोया राठौर ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कई खुलासे किए।

राज कुंद्रा के सहयोगी ने मांगा था अश्लील ऑडिशन
 टीवी अभिनेत्री जोया ने ‘हॉटशॉट’ एप वीडियो को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि वो राज कुंद्रा को डाइरेक्ट नहीं जानती हैं, लेकिन उनके सैट उमेश कामत ने उन्हें हॉटशाट्स ऐप के लिए अश्लील ऑडिशन देने के लिए कहा था। लेकिन जोया ने ऐसा करने से साफ-साफ इंकार कर दिया। उन्होने कहा ना तो मैं राज कुंद्रा से कभी मिली हूं और न ही उनसे मेरी कभी कोई बात हुई है। हां उनके ऑफिस में काम करने वाले उमेश कामत को मैं जरूर जानती हूं।

Raj Kundra Case: अभिनेत्री जोया राठौर का खुलासा, बड़ा ब्रेक देने के बहाने मांगा था अश्लील ऑडिशन
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस वू - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के सह अभिनेता क्रिस वू (Kris Wu) को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है। इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है।  उन्होंने कहा है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया।  वहीं, वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी।  बता दें कि अगर अभिनेता पर आरोप सिद्ध हुआ तो उन्हें लगभग 10 साल की सजा हो सकती है।  साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। 


कार्रवाई: 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में पॉप स्टार क्रिस वू गिरफ्तार, दीपिका पादुकोण कर चुके हैं काम
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल पवित्र रिश्ता से अंकिता लोखंडे ने घर-घर में पहचान बनाई। वो अर्चना बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं। अंकिता आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अंकिता लोखंडे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अंकिता इन दिनों बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरे साझा करते हैं। हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन के साथ सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


जन्मदिन: अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को दिया खास तोहफा, कहा-जिंदगी भर दूंगी साथ

4 of 5
पिता के साथ शोएब इब्राहिम - फोटो : Instagram
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उनके पिता आईसीयू से बाहर आ गए हैं और इसकी खुशी शोएब ने सोशल मीडिया पर जाहिर की है। बता दें कि अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें चाय से भरी कप दिख रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शोएब ने लिखा, 'पापा अब आईसीयू से बाहर हैं'। इस पोस्ट में शोएब ने ये भी लिखा कि उनके पापा शांति से सो रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ढेर सारे इमोजी भी साझा किए हैं।


राहत: ICU से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका बॉलीवुड की टॉप हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। उनका करियर ग्राफ और रणवीर सिंह से खूबसूरत शादी, सभी बातें उनके चाहने वालों को काफी अच्छी लगती हैं। शादी के बाद कोई आम लड़की हो या फिर सुपरस्टार शादी के बाद एक ही सवाल औरतों से सबसे ज्यादा पूछा जाता है और वो ये कि वो मां कब बनने वाली है? दीपिका पादुकोण भी इन सवालों से बच नहीं पाई हैं।


चर्चा: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर के साथ अस्पताल के बाहर आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें