निशा रावल
- फोटो : निशा रावल
टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब निशा रावल हाल ही में अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुईं। सोशल मीडिया पर निशा की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही है।निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये पूछे जाने पर कि वो ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो करण से प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं आज भी उससे प्यार करती हूं। मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी'। ये बताते हुए निशा रो पड़ती हैं।
दर्द: सिर पर चोट और आंखों में आंसू, निशा रावल ने रो-रोकर सुनाई अपनी कहानी