बॉलीवुड में देश-दुनिया के तमाम लोग किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ लोग सफलता हासिल करते हैं तो कुछ अधूरे सपनों के साथ लौट जाते हैं। इस इंडस्ट्री में कई विदेशी हस्तियों ने अच्छा नाम कमाया है तो साथ ही भारत के क्षेत्रीय सिनेमा के सितारों ने भी खुद को साबित किया है। साउथ सिनेमा से लेकर भोजपुरी और बंगाली इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इस कड़ी में मराठी एक्टर्स को नहीं भुलाया जा सकता है। ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका मराठी इंडस्ट्री में तो अच्छा नाम है ही, बॉलीवुड में भी उन्होंने खुद को साबित किया है। आइए जानते हैं...