दुनिया में हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। हर साल बॉलीवुड में सैकड़ों छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। हर साल ये फिल्में हजारों करोड़ का बिजनेस भी करती हैं। अब फिल्म का मार्केट इतना बड़ा हो चुका है कि बॉलीवुड फिल्में दूसरे देशों में भी शानदार कारोबार कर रहीं हैं। इनमें कनाडा, अमेरिका, यूरोपियन देश, अरब देश शामिल हैं। लेकिन हाल में देखने को मिला है कि बॉलीवुड की फिल्में पड़ोसी देश चीन में भी बेहद पसंद की जा रही हैं। न सिर्फ दर्शकों के स्तर पर बल्कि चीनी बॉक्स ऑफिस में हिंदी फिल्में खूब कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं कि बीते हालिया सालों में वो कौन कौन सी बड़ी फिल्में हैं, जो चीन में खूब पसंद की गईं हैं। वो फिल्में जिन्होंने सोच से परे अकेले चीन में कई सौ करोड़ का बिजनेस किया है। साथ ही वो कौन सा कलाकार है, जो चीनी जनता को खूब पसंद आया।