फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Siblings: इन सुपरस्टार्स के भाई-बहन नहीं दिखा पाए एक्टिंग में कमाल, खराब प्रदर्शन के कारण हो गए फ्लॉप

Wed, 21 Jun 2023 01:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ही घर से एक शख्स टैलेंट के दम पर स्टार बन गया तो दूसरे को खराब एक्टिंग के कारण करियर में असफलता हासिल हुई।
 
विज्ञापन
1 of 7
सितारों के फ्लॉप भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी टिके रहने का एक मात्र जरिया टै लेंट ही है। यूं तो इंडस्ट्री में हमेशा से ही नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहा है। ज्यादातर स्टार्स के बच्चे ही फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखते हैं। हालांकि, उनका हिट और फ्लॉप होना पूरी तरह से दर्शकों के हाथ में है। कई फिल्मों में नजर आने के बाद भी अगर इन सितारों की एक्टिंग दर्शकों को नहीं भाती है, तो उनका करियर खत्म के कगार पर आ जाता है। इसका सबसे बड़ा सुबूत यह है कि फिल्मी गलियारे से ताल्लुक रखने वाली कई हस्तियों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन जहां एक ही घर से एक शख्स टैलेंट के दम पर स्टार बन गया तो दूसरे को खराब एक्टिंग के कारण करियर में असफलता हासिल हुई। आइए इस आर्टिकल में उन्हीं सेलेब्स पर गौर फरमा लेते हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनके भाई-बहन फ्लॉप हैं- 
विज्ञापन

2 of 7
सोहेल-अरबाज-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
लगभग 35 वर्ष से मनोरंजन जगत में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे 'भाईजान' यानी सलमान खान आज भी पर्दे पर काफी ज्यादा हिट हैं। सलमान फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो को भी होस्ट कर रहे हैं। दबंग खान की पॉपुलैरिटी ही है कि उनकी अपकमिंग फिल्म के एलान मात्र से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हालांकि, सलमान ने जहां सक्सेस का स्वाद चखा है, तो वहीं उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाने में असफल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शमिता शेट्टी-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की हसीना शिल्पा शेट्टी अब छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। शिल्पा की फैन फॉलोइंग और उन्हें मिल रहे प्यार से यह साबित होता है कि फैंस उन्हें आज भी काफी ज्यादा पसंद करते है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। साथ ही यूट्यूब पर फिटनेस टिप्स देकर वाहवाहियां बटोर रही हैं। वहीं, शाहरुख खान संग फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू करने वालीं शमिता इस फिल्ड में नाम नहीं कमा पाईं। 'मोहब्बतें' तो हिट हुई लेकिन इसके बाद वह किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। 

Hollywood: हॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बन चुके हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

4 of 7
अनिल कपूर-संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
66 वर्ष के अनिल कपूर आज भी फिल्मों में खासा एक्टिव हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। 'झक्कास किंग' का नाम इंडस्ट्री की हिट मशीन सितारों में शुमार है। जहां अनिल अपने करियर में तमाम हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। तो वहीं, उनके भाई संजय कपूर लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब देखे गए हैं। संजय ने 'सिर्फ तुम' जैसी हिट फिल्म में काम किया था, लेकिन इसके बाद वह अपने करियर में कोई बड़ी हिट नहीं दे पाए। 

Thalapathy Vijay: दलपति विजय को फैंस का तोहफा, 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले बने पहले तमिल एक्टर
विज्ञापन

5 of 7
सोहा अली खान-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने भी फिल्मों में एक्टिव रहते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख कर सफलता हासिल की है। सैफ, ओटीटी पर 'सेक्रेड गेम्स' और 'तांडव' जैसी हिट वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उनकी बहन सोहा अली खान इस फील्ड में नाम कमाने में नाकामयाब रहीं। सोहा ने यूं तो कई मूवी में काम किया है, लेकिन हिट के मामले में वह काफी पीछे हैं। वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों पर्दे से दूरी बनाकर अपनी निजी जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं।

Tiger vs Pathaan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म में दिखेंगे सलमान? यहां जानें पूरा मामला
विज्ञापन

6 of 7
मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा - फोटो : saif ali khan, saif ali khan soha ali khan, anil kapoor sanjay kapoor, shilpa shetty shamita shetty,
इस लिस्ट में हिट स्टार मलाइका अरोड़ा और फ्लॉप एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का भी नाम शामिल है। मलाइका आज भी रियलिटी शोज का हिस्सा बन लोगों का दिल जीत रही हैं। साथ ही खुद के चैट शो के जरिए लाइमलाइट बटोरती हैं। इतना ही नहीं मल्ला का फैशन सेंस और फिटनेस भी उन्हें सुर्खियों में ला देता है। हालांकि, अमृता अरोड़ा को करियर में असफलता का सामना करना पड़ा है। 'कितने दूर कितने पास' जैसी फिल्म का हिस्सा रहीं अमृता आज पर्दे से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजोल-तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने कई बेहतरीन फिल्मों और शानदार किरदार के जरिए फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस आज भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं, 'नील और निक्की' जैसी मूवी में नजर आ चुकीं तनीषा मुखर्जी का एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा है। एक्ट्रेस लाइमलाइट से भी दूर जा चुकी हैं, और सिर्फ फैमिली इवेंट में स्पॉट होकर सुर्खियां बटोरती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें