बॉलीवुड में दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर तरह की फिल्में बनाई जाती हैं। इसमें हॉरर, रोमांटिक, थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी, इमोशनल सभी तरह की फिल्में शामिल होती हैं। हालांकि कोई भी फिल्म कितनी भी मेहनत से बनी हो अगर उसकी एंडिंग यानी अंत बेहतरीन ना हो तो फिर पूरी फिल्म खराब हो जाती है। वहीं अगर हैप्पी एंडिंग है तो उसका परफेक्ट होना और भी जरुरी है। वैसे तो परफेक्ट हैप्पी एंडिंग फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन हम आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिनके क्लाइमेक्स ने जीत लिया था दर्शकों का दिल।