फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे बिकिनी पहन मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फोटो शेयर कर बोलीं- बीच बम

Fri, 12 Mar 2021 05:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस स्टाइल से हर जगह छा जाती हैं। फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या हेडलाइन्स। मलाइका को खूब पता है कि अपना जलवा कैसे बरकरार रखना है। इसी को देखते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसने इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है।

विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा के फैशन, स्टाइल और फिटनेस का कोई तोड़ नहीं है। उनकी फिजिक देखकर बी टाउन की नई अभिनेत्रियां भी चक्कर खा जाती हैं। मलाइका के ग्लैमर का डंका हर जगह बजता दिखता है, फिर चाहे वो टीवी हो या फिल्म का बड़ा पर्दा। सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा बरकरार रहता है।

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। फोटो देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपने बोल्ड अवतार से किस कदर कयामत ढा रही हैं। मलाइका की ये फोटो समंदर के एक किनारे की है, जहां अभिनेत्री प्रकृति का आनंद लेने पहुंची हैं। ये तस्वीर पीछे से ली गई, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘बीच बम’।
 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मलाइका अरोड़ा की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अगर एक नजर हम यूजर्स और फैंस के कमेंट पर डालें तो ज्यादातर लोगों ने आग वाले इमोजी लगा रखे हैं। वहीं, एक फैन ने उनपर शायरी भी कर दी है। लिखा ‘हम तुम में पानी की कदर बसना चाहते हैं, तुम कहो तो बह जाएंगे, तुम कहो तो तुम्हीं में मिल जाएंगे’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
इस तरह मलाइका की ये फोटो लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है। बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज डालती रहती हैं। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में वो अर्जुन के साथ करीना कपूर से मिलने उनके घर गई थीं, जहां अर्जुन एक पैपराजी पर भड़क गए थे। इस घटना ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें