ब्लडी डैडी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑन लाइन ट्रैकिंग और दर्शकों की सैंपल संख्या के आधार पर रिसर्च करने वाली मुंबई की एक एजेंसी के मुताबिक बीती छमाही में रिलीज फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को 16.8 मिलियन यानी करीब एक करोड़ 68 लाख लोगों ने जियो सिनेमा पर देखा। इस लिहाज से अगर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती दो सौ से सवा दो सौ रुपये की औसत टिकट के हिसाब से भी करीब 350 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेती। और, ये रकम इसके निर्देशक अली अब्बास जफर की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘भारत’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस से कहीं ज्यादा होती।