फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे दुनियाभर के दिग्गज, एलबम में देखें अनदेखी तस्वीरें

Sun, 10 Mar 2019 08:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
ambani wedding - फोटो : amar ujala
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी शनिवार को शादी के बंंधन में बंध गए। उन्होंने श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए। इनकी शादी का जश्न बीते कुछ दोनों से चल रहा था। शनिवार को शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुईं। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को भी किसी दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं अंबानी परिवार की इस शाही शादी में फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर और दुनियाभर के बड़ी हस्तियां भी नजर आईं। तस्वीरों के जरिए जानते हैं आकाश और श्लोका की शादी कौन-कौन पहुंचा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
Tony Blair and Cherie Blair - फोटो : amar ujala
अंबानी खानदान के बेटे की शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी पहुंचे थे। टोनी के साथ उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर भी इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस शाही शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ तस्वीर भी खिंचवाईं। इस खास मौके पर टोनी ब्लेयर ने काले रंग का सूट पहने हुए थे तो वहीं उनकी पत्नी हल्के गुलाबी रंग के सूट में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 15
bollywood - फोटो : file photo
मुकेश अंबानी की बेटी की शादी के बाद बेटे की शादी में भी रतन टाटा शामिल हुए थे। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें वृंदावन की गोपिका संग भगवान कृष्ण-राधा की प्राचीन रासलीला का संगम दिखाया गया था। इस कार्यक्रम में 150 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी राधा-कृष्ण की प्रस्तुति पेश की थी।

4 of 15
bollywood - फोटो : file photo
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही शादी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (1996-97) एचडी देवगौड़ा ने भी शिरकत की थी। 
विज्ञापन

5 of 15
Ban Ki Moon - फोटो : amar ujala
शाही शादी में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी पहुंचे थे। बान की मून का स्वागत खुद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने किया था। इसके साथ ही तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। 
विज्ञापन

6 of 15
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : Filmfare
आकाश अंबानी की शादी में कपूर सिस्टर्स करिश्मा और करीना भी पहुंची थीं। दोनों ही बहने बहुत सुंदर लग रही थीं। करीना ने लहंगा तो वहीं करिश्मा ने इस शादी के लिए साड़ी को चुना था। 
विज्ञापन

7 of 15
shane bond - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड भी इस खास मौके पर नजर आए थे। वहीं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने भी इस शादी में मेहमान बने थे। 

8 of 15
हार्दिक और क्रुणाल - फोटो : social media
हार्दिक पांडया और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या अपनी पत्नी पंखुरी सहित नजर आए थे। 

9 of 15
युवराज सिंह - फोटो : file photo
इन खिलाड़ियों के अलावा युवराज सिंह भी शाही शादी का हिस्सा बने थे। युवराज इस शादी में अकेले ही पहुंचे थे उनके साथ पत्नी हेजल कीच नजर नहीं आई थीं।  

10 of 15
Rajinikanth - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में फेमस स्टार रजनीकांत भी पहुंचे थे। रजनीकांत अपने बेटी और दामाद के साथ नजर आए थे।

11 of 15
Aishwarya Abhishek - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन शाही शादी में पहुंचे थे। इन दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस खास समारोह का हिस्सा बनीं। इस मौके पर अभिषेक नारंगी रंग की शेरवानी पहने हुए थे, ऐश्वर्या गहरे नीले रंग का लहंगा वहीं आराध्या गुबाली रंग का लहंगा पहनी हुई थीं। 

12 of 15
Sachin Tendulkar Anjali - फोटो : instagram
आकाश अंबानी की शादी में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। अंजलि और सचिन दोनों ही पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। अंजलि ने पीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। माथे पर बिंदी, गले में हार उन पर काफी जंच रहा था। वहीं सचिन मरून रंग के चिकन की कढ़ाई का कुर्ता पहने हुए थे। 

13 of 15
Zaheer Khan Sagarika - फोटो : instagram
एक्ट्रेस सागरिका घाटगे पति जहीर खान के साथ इस समारोह में पहुंची थीं। इस खास मौके पर सागरिका गुलाबी और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहनी हुई थीं। वहीं जहीर क्रीम कलर की शेरवानी के साथ पर्पल कलर की जवाहर कट जैकेट पहने हुए थे। 

14 of 15
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : instagram
आकाश अंबानी की शादी में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। इस खास मौके पर किंग खान सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे तो वहीं गौरी ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। दोनों का लुक काफी सिंपल और क्लासी लग रहा था। 
विज्ञापन

15 of 15
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ के साथ शाही समारोह में पहुंची थीं। इस खास दिन पर प्रियंका ग्रे कलर की साड़ी में नजर आईं तो वहीं उनकी मां क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई थी। हालांकि उनके साथ पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस नजर नहीं आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें