Rajinikanth
- फोटो : amar ujala, mumbai
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन याद की दोस्ती
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस के अवतार में हिंदी फिल्म जगत में करीब 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'दरबार' में वह एक 'बैड कॉप' के किरदार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, केवल कैमरे पर ही नहीं निजी जिंदगी में भी मैं और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम एक बार तमिलनाडु में थे, और उन्होंने मुझसे कहा कि 60 के बाद हमें बहुत सावधान रहना चाहिए। उन्होंने याद रखने के लिए ये तीन चीजें कहीं पहली, हर दिन व्यायाम करें। दूसरी, हर दिन व्यस्त रहें और हर दिन अपने घर से बाहर निकलें। तीसरी, राजनीति में प्रवेश न करें। मैंने यह सब अमितजी से सीखा है, लेकिन मैं परिस्थितियों के कारण उनकी तीसरी सलाह नहीं मान सकता।