Donald Trump, Ram Gopal Varma
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर निर्देशक ने उड़ाया मजाक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मोदी-ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने से पहले दावा किया था कि भारत में उनका एक करोड़ लोग स्वागत करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अगले हफ्ते मैं भारत जा रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, मैं उनसे ट्रेड डील को लेकर भी बात करूंगा। मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त 10 मिलियन (एक करोड़) लोग हमारा स्वागत करेंगे।' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट काफी चर्चा में रहा। उनके इस ट्वीट को लेकर मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कटाक्ष किया है।
पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर निर्देशक ने उड़ाया मजाक, कहा- 'एसएस राजामौली से निवेदन...'