फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान के जन्मदिन और मुश्किल में घिरे अक्षय कुमार, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Thu, 09 Jan 2020 08:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farah Khan, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
फराह खान आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फराह अपनी बेबाकी और बिंदास स्वभाव के लिए मशहूर हैं। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन में डेब्यू किया था। इससे पहले तक वो बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम करती थीं। 'मैं हूं ना' के बाद फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 

पढ़ें: फराह खान ने आठ साल छोटे शिरीष से की थी शादी, जानें कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
विज्ञापन

2 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
दीपिका के JNU जाने पर तिलमिलाईं पायल रोहतगी
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और हिंसा में घायल छात्रों से मिलीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म छपाक को बायकॉट (#boycottchhapaak) करने की बात चलने लगी। हालांकि इसके विरोध में कई सितारें भी सामने आये जिन्होंने अभिनेत्री का सपोर्ट किया लेकिन पायल रोहतगी को दीपिका का JNU जाना अच्छा नहीं लगा।

पढ़ें: दीपिका के JNU जाने पर तिलमिलाईं पायल रोहतगी, ट्वीट कर कहा- पिता ने देश के लिए मेडल जीते और ये...'
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
मुफ्त बांटी जा रही हैं अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की टिकट
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरियर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल भी दिखाई देंगी। ऐसे में काजोल और अजय फिल्म देवगन फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं ने इस फिल्म की फ्री में टिकट बांटने का फैसला किया है। 

पढ़ें: मुफ्त बांटी जा रही हैं अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की टिकट, दीपिका पादुकोण बनीं वजह

4 of 5
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण की फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक का जोर-शोर से प्रोमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रोमोशन के बीच मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंची। यहां उन्होंने कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई हिंसा की आलोचना की। विश्वविद्यालय में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची। जेएनयू में जाने के बाद अब दीपिका ने देश में इन दिनों चल रहे माहौल को लेकर बड़ी बात बोली है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल हुआ है। 

पढ़ें: देश के माहौल को देखकर दीपिका को हुआ 'दर्द', JNU छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने का ऐसे मिला फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
इस विज्ञापन की वजह से मुश्किल में घिरे अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुसीबत में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला एक डिटर्जेंट के विज्ञापन से जुड़ा है। अक्षय के इस विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर भी #BoycottNirma ट्रेंड कर रहा है जिसमें लोग इस ब्रैंड को बॉयकॉट करने की अपील करते दिख रहे हैं।

पढ़ें: इस विज्ञापन की वजह से मुश्किल में घिरे अक्षय कुमार, दर्ज हुई शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें