फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Thadani: हनी सिंह के साथ टीना ने कंफर्म किया अपना रिश्ता, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 06 Jan 2023 12:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स नहीं पढ़ती हैं। वह उनके अतीत में था। जब मैं उनसे मिली तो वह पूरी तरह सिंगल थे। बाकी मैं किसी की पिछली जिंदगी के बारे में बात नहीं करती हूं। मैं ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
1 of 5
Tina Thadani-Yo Yo Honey Singh - फोटो : social media
भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया था, जब उन्होंने बीते साल एक कार्यक्रम के दौरान मॉडल-अभिनेत्री टीना थडानी का परिचय अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में कराया था। इस कार्यक्रम में टीना और हनी सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। वहीं, हाल ही में टीना ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। टीना ने अपने काम को लेकर और हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते पर आने वाले कमेंट्स पर ध्यान नहीं देने के मसले पर खुलकर बातचीत की। 
विज्ञापन

2 of 5
Tina Thadani-Yo Yo Honey Singh - फोटो : social media
पहली पत्नी के आरोपों से दुखी थे हनी सिंह
सभी जानते हैं कि हनी सिंह की पहली पत्नी शालिनी तलवार थीं। बीते साल सितंबर में हनी सिंह और शालिनी का तलाक हो गया था। इस तलाक के बाद हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी को एक करोड़ रुपये दिए थे। साल 2021 में शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में हनी सिंह ने कहा था कि वह झूठे आरोपों से बेहद दुखी और डिस्टर्ब हैं।  

यह भी पढ़ें- ट्रांसपेरेंट पिंक साड़ी में दिखा जाह्नवी का सिजलिंग अवतार
विज्ञापन

3 of 5
Tina Thadani - फोटो : social media
साल 2022 की अप्रैल से शुरू हुई थी डेटिंग
हाल ही में टीना ने एक इंटरव्यू के दौरान यो यो हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। टीना ने बताया कि उन्होंने बीते साल अप्रैल से हनी सिंह के साथ डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने धीरे-धीरे एक-दूसरे को जाना। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि हनी एकदम अलग हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है। टीना ने कहा कि हनी सिंह बेहद बुद्धिमान और करिश्माई शख्स हैं। मैं खुद भी उनके काम की फैन हो गई। वह ट्रेंडसेटर हैं और वह सभी से अलग हैं। 

यह भी पढ़ें- Sunil Babu Death: साउथ सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन, 50 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 5
Tina Thadani-Yo Yo Honey Singh - फोटो : social media
ट्रोल्स पर नहीं देती ध्यान
तलाक के कुछ महीने बाद हनी सिंह ने टीना के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। अभिनेत्री ने कहा कि मैं कभी लोगों को उनके अतीत के आधार पर जज नहीं करती हूं। यह मेरे किसी काम का नहीं है। मैंने केवल उनके काम को देखा और बाकी लोगों की तरह मैं भी उनके काम की प्रशंसक हूं। मैं जब उनसे मिली तो वह काफी शर्मीले और प्यारे व्यक्ति के रूप में सामने आए। टीना ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स नहीं पढ़ती हैं। मैं ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती। 

यह भी पढ़ें- Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने दस्तक देगी फिल्म!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tina Thadani-Yo Yo Honey Singh - फोटो : social media
टीना से दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
हनी सिंह ने भी हाल ही में टीना को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह टीना से दुबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। इससे पहले दोनों सिर्फ बात करते थे और व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। हनी सिंह ने बताया कि जब वह पहली बार टीना से मिले तो दोनों ही अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ थे। ऐसे में ज्यादा बात नहीं हुई। उसके बाद दोनों सेट पर मिले तो मुझे कुछ अलग महसूस हुआ। ऐसा लगा कि जैसे वह मेरी हैं। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने टीना को रिझाने के प्रयास किए और आखिरकार वह राजी हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें