Tina Ambani Birthday
- फोटो : सोशल मीडिया
टीना ने बॉलीवुड में दीं तमाम हिट फिल्में
टीना अंबानी ने लूटमार, मनपसंद, रॉकी, सौतन. कर्ज जैसी तमाम हिट फिल्में में काम किया। उन्होंने अनिल अंबानी से शादी के बाद बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री ने 31 साल की उम्र में यानी 1991 में उन्होंने देश के बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ जोड़ा गया था, जिनमें देव आनंद और मुकेश खन्ना जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।