फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: धीमी रफ्तार के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही शाहरुख खान की 'पठान', 'वारिसु' का हाल-बेहाल

Sat, 11 Feb 2023 08:06 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान-वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहरुख खान की 'पठान' राज कर रही है। वहीं, साउथ की 'वरिसु' पोंगल पर रिलीज होने के बाद से भी अपनी पकड़ बनाए हुए है, तो अजीत कुमार की 'थुनिवु' का बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ हो गया। इसके अलावा पठान की रफ्तार पहले से कम हुई है, लेकिन वीकएंड पर इसमें बढ़त देखने को मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को फिल्मों का कारोबार कितना रहा...
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान की चार साल बाद 'पठान' बन हुई सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ने धमाका कर दिया। रिलीज के पहले ही दिन से 'पठान' सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में गुरुवार (5.95 करोड़) के मुकाबले इसका कलेक्शन कम रहा। अब 'पठान' के 17 दिनों की कुल कमाई 465.90 करोड़ रुपये हो गई है और यह 'बाहुबली 2' के 510 करोड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब पहुंचती जा रही है।

SS Rajamouli: फिल्म बनाते समय परिवार को याद नहीं करते राजामौली, निर्देशक ने खुद किया वजह का खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  364.15
10वां दिन 14
11वां दिन  23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन  8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन  6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5
कुल कलेक्शन  463.90

4 of 5
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वारिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म पोंगल के अवसर पर अजीत कुमार की 'थुनिवु' के साथ रिलीज हुई थी। एक ओर जहां 'वारिसु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है, तो 'थुनिवु' का खेल खत्म हो गया है। रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में इसका कलेक्शन भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कम रहा है। वहीं, इसकी कुल कमाई 175.76 करोड़ रुपये हो गई है।

Sidharth-Kiara: दिल्ली के रिसेप्शन में दिखा सिद्धार्थ-कियारा का स्टनिंग लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76
चौथा हफ्ता 4.15
कुल कलेक्शन  175.76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें