अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने स्टंट और एक्शन सीन के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के साथ टाइगर बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं जिनमें वो हैरान कर देने वाले स्टंट करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
tiger shroff
- फोटो : social media
वीडियो में टाइगर एक जिम में हैं और वर्कआउट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 200 किलो का भार उठाया। टाइगर ने कैप्शन मेें लिखा- 'कुछ समय से मैं यह कोशिश कर रहा था। 200 किलो।'
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म वॉर है। जिसमें ऋतिक रोशन की भी मुख्य भूमिका है। टाइगर श्रॉफ ने वॉर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हैं?'
ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- 'यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।' फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।