अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अब सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में फैंस ने फिर से दोनों का प्यार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा । दरअसल, अर्जुन ने अपनी एक फोटो शेयर की । इस फोटो पर अर्जुन ने लिखा, 'उसने जब मुझे हंसते हुए पाया ।'
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
इस फोटो पर मलाइका ने भी कमेंट किया । मलाइका ने लिखा, 'मैं यही कहूंगा कि बहुत टैलेंटेड फोटोग्राफर है वो' । मलाइका के इस कमेंट से जाहिर है कि अर्जुन ने यहां मलाइका की बात की । वहीं मलाइका ने भी अर्जुन की टांग खिंचाई कर दी । अर्जुन की इस फोटो को 2 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन की ये फोटो मेलबर्न की है । अर्जुन और मलाइका इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न गए थे । तभी मलाइका ने अर्जुन की ये फोटो खींची । इससे पहले भी अर्जुन ने मेलबर्न की फोटो शेयर की थी । जिस पर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मेलबर्न- दिल के साथ' ।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
अर्जुन के अलावा मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर अर्जुन कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। अर्जुन कपूर का यह कमेंट वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में मलाइका सोफे पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में पेट डॉग है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मलाइका ने लिखा- 'खुशनुमा रविवार।'
इस तस्वीर में अर्जुन कपूर ने कमेंट किया- 'फोटोग्राफर के पास बहुत क्षमता है लड़की।' अर्जुन कपूर के इस कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका की यह तस्वीर उन्होंने ही खींची हो। ऐसा कई बार हुआ है कि अर्जुन ने मलाइका से सोशल मीडिया पर पूछा कि यह तस्वीर किसने खींची है ।