फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff Injured : 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

Wed, 22 Dec 2021 01:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
एक्टर  टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर ही अपने फैंस के साथ जिम, डांस और शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस समय टाइगर श्रॉफ यूके में हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तस्वीर शेयर करके दी। टाइगर ने अपनी सेल्फी पोस्ट की है जिसमें में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख पर सूजन आ गई है।
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के सेट पर अपनी सेल्फी क्लिक की है जिसमें वे हरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी आंख में सूजन आ गई है और उनकी आंख के आस-पास नीलापन आ गया है।
विज्ञापन

3 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ अपनी शूटिंग से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इससे पहले टाइगर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था, कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'गॉड और जनता' अपन (हम) आज दोनों के आशीर्वाद से आज शूटिंग शुरू कर रहा है। गणपत का यूके शेड्यूल। इसके अलावा भी अभी हाल ही में टाइगर ने शूटिंग के दौरान अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे थे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत की शूटिंग के लिए में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म हीरोपंती में एक साथ काम किया था। ये फिल्म दोनों कलाकारों की डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में इस जोड़ी के एक बार फिर से साथ देखने के लिए दर्शकों को फिल्म गणपत का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें