फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganapath-Part 1: टाइगर श्रॉफ ने 'गणपत-पार्ट 1' को लेकर दिया अपडेट, फैंस से किया यह वादा

Sat, 10 Jun 2023 09:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत पार्ट 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आए दिन एक्टर से वे इस फिल्म से जुड़ी अपडेट मांगते नजर आते हैं। आज इस बारे में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी साझा की है। एक्टर ने इसके साथ ही अपने फैंस से एक वादा भी किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर ने अपनी इस आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर एक अपडेट दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए 'गणपत' का मोशन पोस्टर साझा किया है और इसके साथ लिखा है, 'फिल्म गणपत पर कोई अपडेट नहीं होने के चलते आपके बहुत सारे मैसेज देख रहा हूं... मैं बस इतना कह सकता हूं कि आप सभी से मेरा वादा है कि आपका यह इंतजार बेकार नहीं जाएगा। यह इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। आप सभी को खूब प्यार।'
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
'गणपत' का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु-पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
Parineeta: 'परिणीता' के साथ विद्या बालन के इंडस्ट्री में 18 वर्ष पूरे, प्रदीप सरकार के नाम लिखा भावुक नोट

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मेकर्स ने इस साल फरवरी में टाइगर श्रॉफ के एक पावर पैक्ड एनाउंसमेंट वीडियो के साथ 'गणपत' की रिलीज डेट का खुलासा किया था। कृति-टाइगर के अलावा मेकर्स ने यह एलान भी किया कि अमिताभ बच्चन भी फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। 
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फीस में की बड़ी कटौती? रोशन एंड्रयूज की फिल्म के लिए चार्ज करेंगे महज इतनी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका होगा जब अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, 'इस फिल्म को लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देगी।'
Rinku Ghosh: 16 साल के बाद रिंकू घोष की छोटे परदे पर वापसी, कलर्स के इस शो में निभा रही है दमदार किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें