फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 32 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-बिग बी और रणबीर पर कंगना ने चलाए लफ्जों के बाण, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 10 Jun 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रजनीकांत-अमिताभ, कंगना-रणबीर - फोटो : social media
मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, प्रभास की इस फिल्म का जब से टीजर आया है, तभी से इस फिल्म को लेकर कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। वीएफएक्स के बाद अब फिल्म के एक्टर्स के लुक पर सवाल खड़े हो गए हैं। साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने फिल्म में कलाकारों के लुक को लेकर निशाना साधा है।
Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास के लुक पर साउथ एक्ट्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राम नहीं करण जैसे लग रहे एक्टर 
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने में अब महज कुछ ही समय बचा है। हाल ही में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है।
Adipurush Advance Booking: 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने किया बड़ा एलान, इस दिन से भारत में शुरू होगी एडवांस बुकिंग

4 of 11
हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा रा हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ नेहा शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और दर्शकों ने इसे नकार दिया था। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म हड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। तो चलिए जानते हैं कि नवाज को इस लुक में ढ़लने में काफी समय लगा था।
Nawazuddin Siddiqui: हड्डी में नवाज का लुक तैयार करने में लग गए छह महीने, साड़ी पहनने में ही लगता था इतना समय
विज्ञापन

5 of 11
सुदीप्तो सेन - फोटो : social media
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी को एक महीने से ज्यादा का समय हो रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। लोगों को असल जिंदगी से जुड़ी इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है। यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 238 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि अब फिल्म का कारोबार गिरने लगा है। लेकिन द केरल स्टोरी की सफलता को देखते हुए अब सुदीप्तो सेन ने अपनी दूसरी फिल्म की घोषणा कर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म किसपर आधारित होने वाली है। 
Sudipto Sen: केरल स्टोरी की सफलता के बाद सुदीप्तो सेन ने की अगले प्रोजेक्ट की घोषणा, इसपर आधारित होगी फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
सहाराश्री - फोटो : social media

 

सुदीप्तो सेन की चर्चा पिछले काफी समय से पूरे देश में हो रही है। वजह है निर्देशक द्वारा बनाई गई विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी'। केरल में हुई धर्मांतरण की सच्ची घटनाओं पर आधारित अदा शर्मा अभिनीत और विपुल शाह निर्मित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि सुदीप्तो सेन ने एक और प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। केरल के संगीन मुद्दे को फिल्मी पर्दे पर दर्शाने के बाद अब सुदीप्तो सेन एक बायोपिक का निर्देशन करते नजर आएंगे। दरअसल, निर्देशक  बिजनेस टाइकून और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित फिल्म 'सहाराश्री' का निर्देशन करते दिखाई देंगे।
Saharasri: केरल स्टोरी के बाद सुब्रत रॉय की बायोपिक का निर्देशन करेंगे सुदीप्तो सेन, सहाराश्री का पोस्टर रिलीज

विज्ञापन

7 of 11
राम चरण - फोटो : social media
कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष इस वक्त काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास राम के रोल में तो वहीं कृति सीता के किरदार में नजर आई हैं। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि इससे पहले यह फिल्म विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म के किरदारों के लुक पर सवाल उठाया गया है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर ने 10,000 टिकट खरीदने की बात कही थी। अब राम चरण ने भी इस बात की घोषणा की है कि वह 10,000 टिकट खरीदेंगे।
Adipurush: रणबीर के बाद अब राम चरण भी खरीदेंगे आदिपुरुष के 10,000 टिकट, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

8 of 11
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ अभिनेता अभिनेता आलिया और बेटी राहा को लेकर कुछ न कुछ खुलासा करते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की वजह से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से फिल्म का एलान हुआ है तभी से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं। 'एनिमल' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे सुन दर्शक खुशी से झूम उठेंगे। इस साल की शुरुआत में पोस्टर जारी करने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म के प्री टीजर की रिलीज डेट और टाइम का खुलासा कर दिया है। 
Animal: हो जाइए तैयार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का प्री-टीजर, मेकर्स ने किया एलान

9 of 11
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों सिनेमा की दिग्गज हस्तियां हैं। दोनों की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। 'हम', 'अंधा कानून' और 'गिरफ्तार' जैसी फिल्मों में दोनों काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले तीन दशक में दोनों के रास्ते नहीं मिले हैं। अब खबर है कि एक बार फिर दोनों पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साथ में एक फिल्म साइन की है।  
Amitabh Bachchan-Rajinikanth: 32 साल बाद जमेगी रजनीकांत-बिग बी की जोड़ी, इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

10 of 11
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Social media
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में एक्टर सिद्धार्थ और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के अफेयर की चर्चा है। हाल ही में दोनों सितारे जयपुर में अपने दोस्त शारवानंद की शादी में शामिल हुए। दोनों ने काफी अलग अंदाज में खूब तस्वीरें भी क्लिक कराईं। बेशक दोनों के अफेयर की खबरें काफी वक्त से उड़ रही हैं, मगर ये दोनों अभी तक इस बात से इनकार करते आए हैं। हालांकि, अप्रत्यक्ष रूप से इन्होंने डेटिंग का इशारा जरूर किया है। हाल ही में एक बार फिर सिद्धार्थ कुछ ऐसा ही करते नजर आए।
Siddharth-Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ ने कंफर्म किया अदिति संग अफेयर? रियलिटी शो में कही यह बात
विज्ञापन

11 of 11
कगंना रणौत, रणबीर कपूर - फोटो : social media

अक्सर बॉलीवुड के किसी न किसी सितारे पर तंज कसने वाली कंगना रणौत ने एक बार फिर एक अभिनेता पर निशाना साधा है। इस बार 'क्वीन' के निशाने पर और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या किया है, जो कंगना ने उन पर बिना नाम लिए निशाना साझा है। दरअसल, बीते दिनों खबर आई थी कि नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। जहां अभिनेता के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं, लेकिन लगता है कंगना रणौत को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। ऐसा हम नहीं बल्कि कंगना द्वारा हाल ही में किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट बोल रहा है।
Kangana Ranaut: रणबीर का श्री राम बनना बर्दाश्त नहीं कर पाईं कंगना, गुस्से में एक्टर को कहा 'पतला सफेद चूहा'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें