फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 3 Box Office Collection Day 9: फिल्म पर दिख रहा कोरोना वायरस का असर, कमाए इतने करोड़

Sun, 15 Mar 2020 09:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं । क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं दिए थे । फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म 9 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच गई है।कोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की वजह से अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आ गई है । जानते हैं फिल्म का नौवें दिन का कलेक्शन कितना रहा....
विज्ञापन

2 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की ओपनिंग शानदार रही थी । नौवें दिन फिल्म के 1.50 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है । पहले दिन 'बागी 3' ने 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर शनिवार को यानी दूसरे दिन 16.03 करोड़, रविवार को 20.30 करोड़ और सोमवार को 9.06 करोड़ जुटाए। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया । इसके बाद से कलेक्शन के आंकड़े गिरते नजर आ रहे हैं । 'बागी 3' के छठे दिन 8.03 करोड़ कमाए । वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म के 5.70 करोड़ रुपये कमाए और आठवें दिन 2.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई । 
 
विज्ञापन

3 of 5
baaghi 3 - फोटो : social media
नौवें दिन अगर 1.50 करोड़ रुपये कमा लिए तो फिल्म की कुल कमाई 94.37 करोड़ रुपये हो जाएगी । 'बागी 3' केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'बागी 3' इस साल की विदेश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। 

4 of 5
बागी 3 पोस्टर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'बागी 3' का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागी 3 और वंडर वुमन - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी की बात करें तो टाइगर श्रॉफ यानी रॉनी और उसके भाई रितेश देशमुख यानी विक्रम के इर्द गिर्द घूमती है। रॉनी अपने भाई के लिए कुछ भी कर सकता है। हालात कुछ ऐसे बन पड़ते हैं कि विक्रम को बचाने के लिए रॉनी को सीरिया जाना पड़ता है। जहां उसका मुकाबला एक दुश्मन के साथ नहीं बल्कि एक देश के साथ है।

अकेले इतने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, फिल्मों के अलावा इन चीजों से भी करती हैं कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें