फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, दिशा पाटनी के साथ अभिनेता की मां और बहन भी थीं मौजूद

Wed, 03 Mar 2021 09:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
टाइगर श्रॉफ बीते मंगलवार को 31 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने ढेर सारी बधाइयां दीं। जन्मदिन को सेलिब्रेट करने टाइगर अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ डिनर करने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
टाइगर और दिशा पाटनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर इसे कबूल नहीं किया है। जन्मदिन के मौके पर टाइगर और दिशा ने साथ में डिनर का प्लान बनाया। इस दौरान टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ भी उनके साथ थीं। टाइगर की मां और बहन दोनों के साथ दिशा की खूब बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
लुक्स की बात करें तो टाइगर ने ग्रे टीशर्ट और डार्क ग्रे जींस पहना था। दिशा हमेशा की तरह स्टनिंग लुक में थीं। उन्होंने ब्राउन लेटेक्स टॉप के साथ ब्लैक हाई वेस्ट जींस और ब्लैक हील्स कैरी किया। वहीं आयशा श्रॉफ ब्लैक टॉप के साथ ग्रे जींस पहनी नजर आईं। कैमरे को देखकर टाइगर ने पोज भी दिए हालांकि दिशा सीधे कार में जा बैठीं।
 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ ने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- 'सबसे ज्यादा खुशी देने वाला जन्मदिन, सकारात्मक, मेहनती और जमीन से जुड़े व्यक्ति के रूप में मेरे बेटे। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज फिल्म बागी 3 थी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। टाइगर की अन्य मुख्य फिल्मों में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, बागी, बागी 2, अ फ्लाइंग जट और मुन्ना माइकल सहित अन्य हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें