फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने रची पत्नी की हत्या की साजिश तो किसी ने लूटा बैंक, जब फिल्मों से प्रभावित होकर हुए असल जिंदगी में खौफनाक अपराध

Wed, 03 Mar 2021 08:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जब रील लाइफ क्राइम बन गया रियल लाइफ क्राइम - फोटो : अमर उजाला
कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज पर यह आरोप लगाया जाता है कि इन्हें देखकर अपराधियों को अपराध करने के नए-नए तरीके सूझते हैं। कई बार ऐसे आरोप लगाना सही साबित भी होता है। पुलिस ने कई ऐसे मामले सुलझाए हैं जिसमें फिल्में देखकर आरोपी क्राइम करने के लिए प्रेरित हुए।
विज्ञापन

2 of 8
दृश्यम - फोटो : फिल्म
इसी साल फरवरी महीने में दृश्यम देखकर 13 साल के एक लड़के ने हत्या की साजिश रच दी। पुणे पुलिस को 11 साल के एक लड़के का मृत शरीर मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी लड़के ने बड़े ही शातिराना तरीके से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसका तरीका अजय देवगन की फेमस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' से काफी मिलता-जुलता था।
विज्ञापन

3 of 8
बंटी और बबली - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' से प्रेरित होकर जगजीत नाम के शख्स और उसकी महिला साथी ने मिलकर हत्या, चोरी, डकैती, स्नैचिंग जैसे अपराधों को अंजाम दिया था। बाद में पकड़े जाने पर दोनों ने बताया था कि वे फिल्म देखकर क्राइम करते थे।

4 of 8
dhoom - फोटो : File Photo
बैंक चोरी पर आधारित फिल्म धूम ने कई चोरों को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। केरल में चोरों के एक गिरोह ने सुरंग खोदकर, बैंक ऑफ केरल से 80 किलो सोना और 5.5 लाख नकद रुपये चुरा लिए थे। अपराधी जब पकड़े गए तब उन्होंने बताया कि वे 'धूम' देख कर अपराध को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

5 of 8
shootout at lokhandwala - फोटो : Social Media
'शूट आउट एट लोखंडवाला' देखकर एक युवक इतना प्रभावित हुआ कि वह अपराध की दुनिया में नाम कमाने के सपने देखने लगा। घटना बिहार की है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म 'शूट आउट एट लोखंडवाला' में दर्शाए गए गैगंस्टर की जिन्दगी से वह प्रेरित होकर अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहा था। वह लोगों से रंगदारी वसूली करना चाहता था।
विज्ञापन

6 of 8
ओए लक्की! लक्की ओए - फोटो : Twitter
ओए लक्की! लक्की ओए फिल्म से प्रभावित होकर एक शख्स, एक रात में तीन से चार कार चोरी करता था। एक साल के अंदर उसकी टीम ने 180 कारों की चोरी की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन

7 of 8
darr - फोटो : instagram
साल 2016 में एक अपराधी ने दीप्ति सरना नाम की लड़की को शाहरुख खान की फिल्म डर से प्रभावित होकर किडनैप कर लिया था। पुलिस के मुताबिक अपराधी ने दीप्ति को पहली बार मेट्रो में देखा था और उसका पीछा करने लगा। जिस तरह फिल्म में शाहरुख जूही चावला का पीछा करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
स्पेशल 26 - फोटो : YouTube
कुछ साल पहले पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया था जो फिल्म 'स्पेशल-26' देखकर क्राइम करता था। ये लोग इनकम टैक्स अफसर बनकर पैसे वाले घरों में रेड करते थे। पुलिस ने जब इन्हें दबोचा तो इनके पास करोड़ों रुपये बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें