पठान की शानदार सफलता के बाद, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस साल की अगली फिल्म 'टाइगर 3' है। सलमान खान, कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' साल 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भाईजान को भारतीय जासूस टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौर के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करती है। फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। ऐसे में जो प्रशंसक 'टाइगर 3' के लिए उत्सुक हैं उनके लिए हमारे पास कुछ ऐसा है, जो उन्हें घर बैठे किसी पार्टी जैसा एक्सपीरिएंस देगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' की कुछ लीक हुई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।