बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म की सफलता का आनन्द ले रही हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी नजर आए हैं। एक तरफ कटरीना अपने काम में व्यस्त हैं, तो वहीं उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल भी अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कटरीना ने हाल ही में बताया कि विक्की उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में मानते हैं, जो हर बार कुछ दिन अलग रहने के बाद फिर से मिलने पर अपने जीवन में ड्रामा और मनोरंजन जोड़ते हैं।