सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मी सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स ने साल 1994 में 21 मई को मिस यूनिवर्स का खिताब, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया और फिर सिल्वर स्क्रीन पर धाक जमाने के लिए मैदान में उतरीं। बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफार्म तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली सुष्मिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अभिनेत्री सन् 1999 में आई सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'बीबी न. 1' में नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म ने सुष्मिता के करियर को उड़ान दी और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।