फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया किसने की ट्रेलर की परिकल्पना

Thu, 28 Sep 2023 10:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3, मनीष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बीते दिन 27 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। रिलीज किए गए इस ट्रेलर में भाईजान अपने धांसू लुक से फैंस का दिल जीत रहे हैं। सलमान के फैंस एक बार फिर टाइगर को सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन करते देखने के लिए बेहद बेताब हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान-मनीष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने फिल्म को लेकर खुलासा किया है। टाइगर का मैसेज वीडियो की सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले दशक में टाइगर शायद बॉलीवुड में सबसे प्रतिष्ठित चरित्र बन गया है और बागडोर संभालने का अपनी कहानी को आगे बढ़ाने का अवसर पाकर एक उत्साह आया।''

विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “मैं टाइगर को ऐसे चित्रित करना चाहता हूं जैसे मैंने उसे एक फिल्म प्रेमी के रूप में देखा है  जीवन से भी बड़ा अपनी स्टार पावर से आप पर हावी। मैं उत्साहित हूं कि मुझे उनकी यात्रा में एक गहरी परत जोड़ने का मौका मिला।''

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनीष ने आगे सलमान खान स्टारर टाइगर 3 के बारे में जानकारी दी और कहा, “इस बार यह केवल भारत को बचाने के बारे में नहीं है, बल्कि अपने और अपने परिवार के लिए खड़े होने के बारे में है। एक आदमी के लिए टाइगर के लिए यही आपके अस्तित्व का मूल है -ॉ लोगों को इस जबर्दस्त एक्शन एंटरटेनर को देखने में मजा आएगा।”

Ranbir Kapoor: फैंस के साथ केक काटकर रणबीर ने मनाया 41वां जन्मदिन, दिल जीत लेगा एक्टर का यह खास अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media

मनीष ने यह भी खुलासा किया कि ट्रेलर की परिकल्पना आदित्य चोपड़ा ने की थी और उन्होंने टाइगर का मैसेज में सलमान खान का डायलॉग 'जब तक टाइगर मारा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं' भी लिखा था। बता दें कि यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-  Siddharth: फिल्म 'चिक्कू' के कार्यक्रम में हंगामा, हाथ जोड़कर बाहर निकले अभिनेता सिद्धार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें