टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बहुत खराब रहा ‘टाइगर 3’ का दूसरा हफ्ता
और, अब बात करते हैं सलमान खान, कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ की। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के बराबर कमाई निकालने के लिए भी संघर्ष कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर 219.40 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को लेकर बनी जबर्दस्त हाइप का असर ये रहा कि इस फिल्म ने पहले सात दिनों में ‘टाइगर जिंदा है’ से भी ज्यादा कमाई की। लेकिन, जैसे जैसे फिल्म के बारे में दर्शकों की राय सामने आती गई, फिल्म का कलेक्शन गिरना शुरू हो गया। फिल्म का अगले सात दिनों का कलेक्शन बीते शनिवार की कमाई मिलाकर सिर्फ 45.27 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के पास अब अपनी कमाई सुधारने के सिर्फ चार-पांच दिन ही बचे हैं और इसका रिलीज के पहले 14 दिनों का कलेक्शन सिर्फ 267.67 करोड़ रुपये ही हो पाया है। दुनिया भर में करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म का हाइप बनाने के लिए फिल्म के कलाकार लगातार कोशिशें तो कर रहे हैं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन अब बहुत ज्यादा बढ़ने के आसार कम ही हैं।