टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, फाइनली कलेक्शन सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘टाइगर 3’ का, जिसे लेकर हल्ला ये मचा है कि इसने हिंदी सिनेमा में रिलीज के पहले सोमवार की कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। कायदे से देखा जाए तो इसका पहला सोमवार रिलीज का चौथा या पांचवां दिन न होकर सिर्फ दूसरा दिन है और इस दिन की कमाई को इसका मंडे टेस्ट इसीलिए नहीं माना जा सकता। फिल्म ने रिलीज के दिन 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और रिलीज के दूसरे दिन इसका कलेक्शन रहा 59.25 करोड़ रुपये। इसमें फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करणों की कमाई भी शामिल है। फिल्म ने इस हिसाब से रिलीज के पहले दो दिनों में 104.00 करोड़ रुपये कमाए हैं।