'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1'
- फोटो : Social media
नेशनल चेन रखना चाहते हैं इतना प्राइज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के तीन बड़े नेशनल चेन- पीवीआर, सिनेपोलिस और आइनॉक्स, वही टिकट प्राइसिंग रख रहे हैं जो उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज पर रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन नेशनल चेन से जुड़े अधिकारियों ने ज्यादा प्राइज रखने के पीछे यह तर्क दिया है कि यदि बिग बजट फिल्मों को 75 रुपये की टिकट दरों पर दिखाया जाएगा तो 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रहने के बाद भी सिनेमाप्लेक्स अपना खर्च नहीं निकाल पाएगी। यही कारण है कि ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में टिकट दरें, पहले वीक में 200 रुपये से लेकर 750 रुपये तक रखने रख रहे हैं।