Asha Parekh
आशा पारेख ने बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआत में मिली नाकामी के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान हासिल की। यही वजह थी कि उन्हें उस दौर में भारतीय सिनेमा की हिट गर्ल के नाम से भी पहचाना जाता था। पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है।