आंख मिचोली रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आंख मिचोली
'आंख मिचोली' इस हफ्ते रिलीज हुई छह फिल्मों में से एक है। तीन नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में कई सितारों की टुकड़ी है। फिल्म 'आंख मिचोली' में परेश रावल, शरमन जोशी, अभिमन्यु दसानी, मृणाल ठाकुर, दिव्या दत्ता, विजय राज, दर्शन जरीवाला, अभिषेक बनर्जी जैसे कई सितारे हैं। कमाई के मामले में अब तक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 'आंख मिचोली' ही खेल रही है। फिल्म की कमाई हर दिन लाखों में ही सिमट रही है। 'आंख मिचोली' ने सातवें दिन महज 16 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1.98 करोड़ हो चुका है।