इम्तियाज अली इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'हाइवे', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'लव आजकल' जैसी फिल्में दी हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। आज सितारे इम्तियाज अली की फिल्मों में काम करने के लिए उत्साहित रहते हैं। मगर, कभी ऐसा भी वक्त था, जब सितारे उनकी फिल्में रिजेक्ट कर देते थे। इस बात का खुलासा खुद निर्देशक ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान किया।