बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ और सिर्फ 'पठान' का राज देखने को मिल रहा है। लेकिन आज यानी शुक्रवार को शाहरुख खान की 'पठान' को कड़ी टक्कर देने के लिए कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस हफ्ते जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं 'पठान' और 'वारिसु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। इन्हीं सब के बीच गुरुवार को हुए इन दोनों फिल्मों के कारोबार के शुरुआती आंकड़ों सामने आ गए हैं। 'पठान' और 'वारिसु' के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ते हैं हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..