फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boman Irani Birthday: 42 साल की उम्र में ‘वायरस’ ने ली फिल्मी दुनिया में एंट्री, कभी करते थे वेटर की नौकरी

Fri, 02 Dec 2022 07:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बोमन ईरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के बल पर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। ‘3 इडियट्स’ के वायरस हो या ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के डॉ. अस्थाना हर किरदार में बोमन ईरानी खुद को बखूबी से ढालना जानते हैं। 2 दिसंबर 1959 को महाराष्ट्र में जन्मे बोमन ईरानी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह वेटर की नौकरी करते थे। अभिनेता ने दो साल तक मुंबई के ताज होटल में वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के रूप में काम किया है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ही काम करने में जुट गए और 14 साल तक मां के साथ बेकरी में काम किया। लेकिन बोमन ईरानी की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक कोरियोग्राफर से हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। 

Bollywood Couples: जब अपनी लेडी लव के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, ट्रोल्स की जमकर लगाई थी क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बोमन ईरानी की मुलाकात एक दिन कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई थी। श्यामक के कहने पर ही उन्होंने थिएटर करना शुरू किया, जहां उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। हर जगह बोमन की बेहतरीन अदाकारी की तारीफ होने लगी और 2001 में उन्हें दो अंग्रेजी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। ये फिल्में ‘विरिबड़ी सेज आई एम फाइन’ और ‘लेट्स टॉक’ थीं । इसके बाद 42 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

Pathaan Poster: चार भाषाओं में रिलीज हुआ पठान का पोस्टर, दमदार लगे शाहरुख-दीपिका और जॉन

4 of 4
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से बोमन ईरानी की किस्मत चमकी और उन्हें डॉक्टर अस्थाना के किरदार में काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य', 'वीर-जारा', 'पेज-3', 'नो एंट्री' जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। '3 ईडियट्स'  में वायरस के किरदार में बोमन ईरानी ने लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं, अभी तक के अपने करियर में वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

The Kashmir Files: कश्मीर फाइल पर बयान देने वाले नादव लापिड ने मांगी माफी, बोले- मेरा उद्देश्य अपमान करना नहीं
विज्ञापन
Next