'ठग्स' का दूसरे दिन का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं हालांकि शुरुआती रिएक्शन निराशाजनक रहे। इसके बावजूद फिल्म की कमाई दो दिनों में अच्छी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव की फिल्म बधाई हो की बात करें तो तीन हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों को भा रही है। बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर अब तक 106 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेट में दम हो तो कमाई अच्छी की जा सकती है।
पढ़ें:
'ठग' बनकर आमिर खान ने लूटी महफिल, जानिए दूसरे दिन कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन