फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद-मीरा ने शेयर की बेटे जैन कपूर की पहली तस्वीर, यूजर्स बोले- 'तैमूर का भाई आ गया'

Sat, 10 Nov 2018 08:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zain Kapoor - फोटो : instagram
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार मता पिता बने हैं। मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को नन्हे मेहमान को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से ही पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है और इस खास मौके को सेलिब्रेट भी कर रहा है। शाहिद कपूर पहले ही बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Zain Kapoor - फोटो : instagram
लेकिन फैंस जैन कपूर की पहली फोटो देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। नाम के खुलासे के बाद सभी को उनके बेटे की पहली झलक का इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे जैन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। जैन बहुत ही क्यूट है और उनकी शक्ल बहन मां मीरा राजपूत से काफी मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : file photo
मीरा ने जैन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैल्लो वर्ल्ड। बता दें मीरा ने जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की वायरल हो गई। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी हैशटैग Zain Kapoor ट्रेंड करने लगा। हाल ही में मीरा अपने बेटे जैन के साथ पहली बार नजर आई थीं। हालांकि उस तस्वीर में जैन का चेहरा ठीक से दिख नहीं रहा था।
 
 

4 of 5
Zain Kapoor - फोटो : instagram
इतना ही नहीं यूजर्स ने जैन की तुलना करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के कर डाली। एक यूजर ने लिखा- आ गया तैमूर का भाई। दोनों बिल्कुल एक जैसे लगते हैं। बता दें कि शाहिद की बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। तब शाहिद ने अपना और मीरा का नाम मिलाकर बेटी का नाम मीशा रखा था। शाहिद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि इस बार मीरा ने अपने बेटे का नाम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mira Rajput
शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। शाहिद कपूर उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'उर्वशी' रिलीज किया गया था। हनी सिंह की आवाज में ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपना जलवा दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें