फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Throwback: जब आधी रात शाहरुख के घर में घुस गए कपिल शर्मा, किंग खान बोले- बेडरूम में भी चला आएगा क्या

Thu, 29 Dec 2022 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। वहीं, शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। शाहरुख कई बार कपिल के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आ चुके हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है भी है। दोनों जब भी मिलते हैं तो जमकर हंसी मजाक होता है। हालांकि दोनों की मुलाकात का एक किस्सा काफी दिलचस्प है। आइए आपको इस खास मुलाकात के बारे में बताते हैं। 
Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिलचस्प किस्से को कपिल शर्मा ने खुद ने एक शो में सुनाया था। कपिल ने शो किस्सा सुनाते हुए बताया कि उन दिनों उनकी कजिन लंदन से आई थी। वह  शाहरुख की बहुत बड़ी फैन थी और उन्हें उनका घर देखना था। उन्होंने यह फरमाइश कपिल से कर डाली। हालांकि जब उन्होंने कपिल से यह बात कही तब वह नशे में थे। बहन की बात सुनते ही कपिल तुरंत तैयार हो गए और कार लेकर शाहरुख के घर के पास पहुंच गए। 
Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'मन्नत' के सामने पहुंचने पर कपिल को बंगले का मेन गेट खुला नजर आया। फिर क्या था कपिल ने बिना देर किए गाड़ी अंदर ले ली। कपिल बताते हैं कि उस समय घर के अंदर पार्टी चल रही थी। कपिल को देखकर शाहरुख उनसे मिलने के लिए पहुंचे। तभी कपिल को भी अहसास हुआ कि उन्होंने गलत किया है। कपिल ने शाहरुख को सॉरी बोलते हुए कहा कि मेरी कजिन को घर देखना था, मैंने गेट खुला देखा तो अंदर चला आया। 
The Mirza Malik Show: तलाक की खबरों के बीच शोएब के लिए 'कुंडी मत खड़काओ' गाती नजर आईं सानिया, देखें वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल की इस बात पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो क्या वहां भी चला आएगा। शो में कपिल ने आगे बताया कि बिन बुलाया मेहमान होने के बावजूद शाहरुख खान ने उनकी खूब खातिरदारी की। दोनों पार्टी के अंत तक खूब नाचे। इसके बाद शाहरुख ने कपिल को खाना खिलाया और गाड़ी तक छोड़ने भी आए। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी शाहरुख का विनम्र स्वभाव देखकर कपिल भी हैरान रह गए थे।
Riya Kumari Death: तीन साल की बेटी को बिलखता छोड़ गईं रिया कुमारी, झारखंड के इस सीरियल में करती थीं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें