नब्बे के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रहीं ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 1974 में जन्मीं ट्विंकल खन्ना इस बार अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पिता राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया दोनों ही हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं। वहीं अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल ने अपने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। हालांकि एक्ट्रेस एक लेखक और इंटीरियर डिजाइनर की तरह सक्रिय हैं। अपने काम के साथ ही ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं, ट्विंकल और अक्षय की दिलचस्प लव स्टोरी। आखिर क्योंकि मां डिंपल कपाड़िया ने अक्षय से उनकी बेटी के साथ लिव इन में रहने की शर्त रखी थी।