सतीश कौशिक ने 2003 में सलमान खान को लेकर ‘तेरे नाम’ बनाई थी। फिल्म बड़ी हिट रही थी। फिल्म 'तेरे नाम' में जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाने वाले राधे यानि सलमान खान के चेहरे पर गिरते बाल आज भी उनके प्रशंसकों को याद हैं। ये हेयर स्टाइल बेहद मशहूर रहा और इसे राधे कट के नाम से जाना गया। यह तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) का रीमेक थी।