80 का दशक हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के लिहाज़ से श्रीदेवी का दशक कहा गया। उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फ़िल्में दीं। उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा। अस्सी और नब्बे के दशक में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की जोड़ी बेहद लोकप्रिय मानी जाती थी। तो चलिए #ThrowBackThursday में आज आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीरें...