फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही फिल्म में नजर आएंगे तीनों खान सुपरस्टार, करने लगे प्रमोशन

Thu, 08 Sep 2016 02:52 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
विज्ञापन
1 of 8
khans
बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर आ रही है। खान तिकड़ी यानी शाहरुख, आमिर और सलमान खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन भी वे शुरू कर चुके हैं। इसका आगाज शाहरुख के घर मन्नत की चौखट से सफलता की मन्नत मांग कर किया गया है। हमारे पास इसकी तस्वीरें भी हैं। आइए देखते हैं क्या कहती हैं तस्वीरें ः-
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

2 of 8
मन्नत के बाहर फिल्म प्रमोशन 

बांद्रा के बाहर तीनों खान सभी मतभेद भुला कर साथ खड़े हैं। तीनों के हाथों में फिल्म के पोस्टर हैं। शाहरुख अपने बाजीगर वाले सिग्नेचर लुक में हैं, जबकि आमिर हैं धूम3 वाले अंदाज में। सलमान ने वॉन्टेड वाला अवतार अख्तियार किया हुआ है। फिल्म में उन तीनों के संग गोविंदा भी हैं। फिल्म में गाने हनी सिंह से गवाए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

3 of 8
बिग बी और कृष का भी साथ 

फिल्म में खान तिकड़ी के होने की वजह से फिल्म बिरादरी भी उत्साहित है। तभी दिग्गज अमिताभ बच्चन और मौजूदा पीढ़ी के सितारे रितिक रोशन भी फिल्म की प्रमोशन में शामिल हैं। बिग बी अपने खास  'कौन बनेगा करोड़पति' के एंकर वाले लुक में ज‌बकि, रितिक कृष बनकर फिल्म का साथ देने आए हैं। 

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

4 of 8
khans
एक मां की अधूरी ख्वाहिश पर फिल्म

फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला की अधूरी ख्वाहिश की बानगी है। उसका सपना है कि वह तीन सुपरस्टार के संग फिल्म बनाए। पर उसका ख्वाब तब अधूरा रह जाता है, जब वह खुद तीन बच्चे देते ही एक कार हादसे की शिकार हो जाती है। वह अपने बच्चों से बिछड़ जाती है। वे तीनों सलमान, शाहरुख और आमिर के किरदार हैं। वे 20 साल की मेहनत के बाद मिलकर फिल्म बनाते हैं। शूटिंग के दौरान उनकी मां मिलती है और हैप्पी एंडिंग हो जाती है। 
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

5 of 8
khans
चौंक गए जनाब, शाहरुख को देख

तीनों खान के एक ही फिल्म में होने की कहानी जरा फिल्मी है, पर असली है। बस इसमें एक ट्विस्ट है। वह यह कि तीनों खान असली नहीं, उनसे मिलते-जुलते चेहरे हैं। तीनों इंडस्ट्री में जूनियर शाहरुख, सलमान और आमिर के नाम से पॉपुलर हैं। 
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

6 of 8
राजू रहिकवार हैं जूनियर किंग खान 

राजू बताते हैं, मैं मूल रूप से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक छोटे से तहसील बल्लारशाह का हूं। 1993 वे शाहरुख खान की फिल्म ‘दीवाना’ देखने के लिए सिनेमा हॉल में पहुंचे थे। वहीं फिल्म खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकले तो एक लड़की ने कहा कि ‘आप शाहरुख जैसे दिखते हैं।’ उसके बाद तो मैंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ ग्लैमर जगत में ही आने का फैसला कर लिया। यहां काफी संघर्ष था। सोनी टीवी के डांस शो ‘बूगी वूगी’ शो में जाने-माने फिल्म स्टार्स के डुप्लीकेट को लेकर एक स्पेशल एपिसोड के बाद से मेरी किस्मत पलट गई हैं।
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

7 of 8
जूनियर दबंग हैं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से

सलमान के हमशक्ल सागर पांडे हैं। वे यूपी के प्रतापगढ़ से हैं। शुरू से डील-डौल अच्छी होने की वजह से दोस्त फिल्म लाइन में किस्मत आजमाने को कहते रहे। आगे की कहानी सागर खुद बताते हैं, मैं 1995 में मुंबई आ गया। मुंबई आने के बाद मैं एक छोटे से कमरे में रहता था। उसमें कुछ लोग रात में और कुछ लोग दिन में सोते थे। यानी सोने के लिए पूरी जगह भी नहीं मिलती थी। कई रातें जागकर ही गुजारनी पड़ीं। ढेर सारे धक्के खाने के बाद आखिरकार मुझे दिलीप गुलाटी ने ' गंगापुर की गीता ' में काम दिया। वह सितारों के हमशक्लों की फिल्म थी। अब आप लोगों के समक्ष हूं।
विज्ञापन

तीनों खान को लेकर बन रही फिल्म, श्‍ााहरुख्‍ा ने घ्‍ार के बाहर ‌किया फिल्म का प्रमोशन

8 of 8
आसाम से आए जूनियर आमिर खान 

आमिर खान से मिलते-जुलते शख्‍स का नाम देवीशीष घोष है। वे आसाम से हैं। उनकी कहानी राजू रहिकवार और सागर पांडे से जरा अलग है। देवीशीष बताते हैं, मैं गुवाहाटी से हूं। मुझे वहां किसी ने ज्यादा फोर्स नहीं किया आमिर से दिखते हो तो एक्टिंग ही करो। मुझे सिंगर बनना था। किशोर दा और कुमार शानू जैसा। तो मैं मुंबई गायकी में किस्मत आजमाने आ गया। यहां संघर्ष लंबा रहा। बीच-बीच में संगी-साथी कहते कि आमिर खान से दिखते हो, क्यों नहीं उनके डुप्लीकेट के लिए कोशिश करते?  मुझे बात जंच गई। अब इस फिल्म का हिस्सा हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें