फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Release: इस वीकेंड पर देश में रिलीज हो रहीं कुल 33 देसी फिल्में, यहां पढ़िए सारी पिक्चरों की पूरी लिस्ट

Thu, 07 Jul 2022 05:00 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
शरीक 2- खुदा हाफिज 2-कोली ओ अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
देश के अलग अलग राज्यों में इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त घमासान मचने वाला है। गुरुवार तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश की विभिन्न भाषाओं में कुल 33 फिल्में इस सप्ताहांत रिलीज की कतार में हैं। 'केजीएफ 2' की कामयाबी के बाद से कन्नड़ सिनेमा काफी जोर में है, इस हफ्ते कन्नड़ की सात, तमिल और तेलुगू की पांच पांच, हिंदी, मलयालम और बांग्ला की चार चार, पंजाबी की दो और गुजराती की एक फिल्म रिलीज हो रही है। हालांकि इन देसी फिल्मों का कड़ा मुकाबला इस हफ्ते विदेशी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' से होना है जो अमेरिका में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही भारत में गुरुवार को ही रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताहांत किस भाषा की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही है:
विज्ञापन

2 of 9
'खुदा हाफिज चैप्टर टू -अग्नि परीक्षा' - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल की अग्निपरीक्षा
हिंदी में इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमे विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज चैप्टर टू -अग्नि परीक्षा' है। फिल्म का निर्माण कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है और फिल्म के निर्देशक फारूक कबीर हैं। ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की 'टीटू अंबानी' भी इस वीकेंड पर रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन रोहित राज गोयल ने किया है। 'जूनी द लास्ट प्रेयर' नाम की एक फिल्म के अलावा एक और हिंदी फिल्म 'रोमियो के फंडे लाजवाब' भी रिलीज की कतार में है।
विज्ञापन

3 of 9
घुंड कद ले नी सोहरेयां दा पिंड आ - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी में गुरनाम भुल्लर पर जोर
पंजाबी की दो फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं जिनमें निर्देशक क्षितिज कुमार की 'घुंड कद ले नी सोहरेयां दा पिंड आ' में गुरनाम भुल्लर और सरगुन मेहता लीड रोल में है। दोनों पंजाबी सिनेमा के चमकते सितारे हैं। निर्देशक नवनीत सिंह की 'शरीक 2' साल 2014 में आई फिल्म 'शरीक' की सीक्वल है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और देव खरौद की मुख्य भूमिकाएं हैं।

4 of 9
'कोली ओ अर्जुन' - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्ला में भी लगी चौसर
बांग्ला सिनेमा की चार फिल्में इस बार रिलीज हो रही हैं, जिसमें से एक है निर्देशक सुभांकर भौमिक की 'कोली ओ अर्जुन' है। इसमें सौमित्रा चटर्जी, राज, इंद्राणी दत्ता और खराज मुखर्जी लीड रोल में हैं। बंगाली सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक राजेश दत्ता की 'सर्कस ईआर घोड़ा', अर्जुन दत्ता की फिल्म 'श्रीमती' और आकाश माला कर की 'प्रथम बेरर प्रथम देखा' फिल्में भी इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
पन्नी कुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल सिनेमा की नई फिल्में
तमिल में इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें निर्देशक अनुचरण की 'पन्नी कुट्टी', विजय अशोकन की 'वॉच', शाजी कैलास की 'कादुवा', थियान प्रभु की 'पदैप्पलन' और निर्देशक विग्नेश वारण कैरुप्पुसम की 'फॉरेन सरक्कू' फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 9
'मायोन'-'मां नन्ना नक्सलाइट' - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु में एक्शन का मुकाबला इमोशन से
तेलुगु में इस हफ्ते रिलीज हो रही पांच फिल्मों में एक्शन और इमोशन का मुकाबला होता दिख रहा है। इस हफ्ते जो रिलीज की कतार में शामिल दिख रही हैं, उनमें निर्देशक किशोर एन की 'मायोन', रितेश राणा की 'हैप्पी बर्थडे', रैप रॉक शकील की 'गंधर्वा', के मनोहर मलिह की 'रुद्राय सिम्हा' और पी सुनील कुमार रेड्डी की 'मां नन्ना नक्सलाइट' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 9
'गिरकी' - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में सत्ते पे सत्ता
जुलाई के दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा सात फिल्में कन्नड़ में रिलीज होती दिख रही हैं। इन फिल्मों में निर्देशक शशिधर के एम की 'शुगरलेस', वीरेश पी एम की 'गिरकी', एच बी सिद्धू की 'नम्मा हुदुगुरु', अंबरिष एम की 'होप', यूसुफ खान की 'छोटा बॉम्बे', चंद्रा कीर्थी की 'टूटु मदीके' और विक्रम के प्रभु की फिल्म 'वेडिंग गिफ्ट' शामिल हैं।

8 of 9
'सैयार मोरी री' - फोटो : सोशल मीडिया
गुजराती में रोमांटिक ड्रामा
निर्देशक विशाल बड़ावाला की गुजराती फिल्म 'सैयार मोरी री' इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता मीत कारिया, जय कारिया हैं। रोमांटिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में मयूर चौहान और युक्ति रंडेरिया लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

9 of 9
'ओरु पक्का प्रेमाम' - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम का भी चौका
मलयालम में इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में निर्देशक विनोद नेथाथानी की 'ओरु पक्का प्रेमाम', निर्देशक बबीता मैथ्यू की 'प्याली', अजय गोविंद की 'माडप्पल यूनाइटेड' और निर्देशक के आर प्रवीण की 'कुरी' शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें